ताडोबा कोर के 6 प्रवेश द्वारों पर वन पुस्तकालय

0
231

विश्व वन दिवस के अवसर पर गाइड के लिए वनविभाग की ओर से नई पहल

चंद्रपूर  (मोहम्मद सुलेमान बेग):
विश्व प्रसिद्ध ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (Tadoba Andhari Tiger Reserve) में लगातार देश विदेश से सैलानी बाघों को देखने यहा आते हैं।

In the world famous Tadoba Andhari Tiger Reserve, tourists from all over the country and abroad come here to see tigers.

उन्हें वन और वन्य जीवों के बारे मे  उचित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए ताडोबा प्रशासन द्वारा ताडोबा (कोर) के ६ प्रवेश द्वारों पर वन पुस्तकालय शुरू किया गया।
वन पुस्तकालय का उपयोग से गाइड के ज्ञान में वृद्धि होगी और ताडोबा में आने वाले सैलानियो को उचित जानकारी देने मे उपयोगी होगी।
वन पुस्तकालय ऐसी होती है जो वन सम्बन्धित विषयों से संबंधित पुस्तकों और अन्य सामग्री को संग्रहित करती है।
इन पुस्तकालयों में वन विज्ञान, जंगल के संरक्षण और प्रबंधन, जैव विविधता, वन्यजीव जीवन, वनों के उपयोग, वन्यप्राणियों की संरक्षा और उनका उत्पादन, वन संबंधी कानून और नीतियां, वन से संबंधित अन्य विषयों पर पुस्तकों का संग्रह होगा।
और इसका लाभ मार्गदर्शकों के साथ साथ सैलानियो को भी होगा।

वन पुस्तकालय से गाइड को संसाधन से उपयोगी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। गाइड जो वनों के बारे में ज्ञान रखते हैं और इन जानकारियों को अन्य लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं, वे वन पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके अपनी ज्ञान और सूचनाओं को अद्यतन रख सकते हैं।

इसके लिए ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर,उप निदेशक (कोर) नंदकिशोर काळे के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक महेश खोरे ने अहम योगदान दिया ।
साथ ही वन पुस्तकालय को शुरू करने में वनपरिक्षेत्र अधिकारी व वन कर्मचारी ने अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here