महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा इस्तीफा

0
358

मुंबई

टिक टॉक स्टार  पूजा चव्हाण 14 फरवरी के सुसाइड संबंधित मामले के चलते महाराष्ट्र के वनमंत्री संजय राठौड़ ने रविवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजने का भी अनुरोध किया है।

भाजपा ने संजय राठौर के इस्तीफे के लिए राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया था। दूसरी ओर, राष्ट्रवादी के अध्यक्ष शरद पवार ने भी संजय राठौर से नाराजगी जताई। इसलिए, राठौड़ ने खुद इस्तीफा देने का फैसला किया।

परळी से पूजा चव्हाण नाम की एक युवती ने पुणे में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या मामले में 12 ऑडियों वायरल हुए। आरोप लगाया गया कि आवाज मंत्री संजय राठौर की थी। विपक्षी समूहों ने संजय राठौर पर आरोप किया है। उनके खिलाफ राजनीतिक माहौल बन गया ।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बढ़ते करोना के कारण राज्य में सामाजिक-राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मीडिया से बात करते हुए राठौड़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here