बाघ हमले मे महिला की मौत

0
482

चंद्रपुर जिले की ब्रम्हापुरी तहसील के हल्दा गांव से सटे जंगल में बाघ के हमले में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मृतक की पहचान रूपा रामचंद्र मस्के (40) वर्ष है, जो हलदा गांव की रहने वाली थी।
उक्त घटना गुरुवार दोपहर की है, एक वरिष्ठ वन अधिकारी को सूचित किया। मृतक रूपा अपनी सास के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल में गई थी।
खेत में काम करने के बाद सास घर लौट आई और मृतक महिला काम करती रही। झाड़ियों में दुबके बैठे बाघ ने अचानक महिला रूपा पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ घंटों के बाद जब सास फिर से खेत पर गईं तो अपनी बहू को मरा हुआ देखकर दंग रह गईं।
बाघ ने शव को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटा।  मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी गई, सूचना मिलने पर वन अधिकारियों को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंचे वनकर्मी व पुलिस ने पंचनामा किया।  बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल ब्रम्हापुरी भेज दिया गया।
मानव-वन्यजीव  संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।  चंद्रपुर सर्कल के एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि ब्रम्हापुरी वन मंडल में मांसाहारी जानवर की संख्या बढ़ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here