जंगली सूअर के हमले में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

0
251

बल्लारपुर तहसील के शिवनगर बामणी में सुअर के हमले में एक इसम व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने की 14 डिसेंबर 2022 रोज बुधवार  रात 10:30 बजे के करीब यह घटना हुई। उक्त घटना मे  घायल व्यक्ति का नाम गजानन चांदेकर (35) है।

मिली जानकारी के मुताबिक गजानन लक्ष्मण चांदेकर अपना हेयर सलून की दुकान बंद करके रात को घर लौट रहा था।तभी अचानक जंगली सुअरों के झुंड ने सड़क पार करते समय उसके बाइक को जोरदार टक्कर मारने से  गजानन बाइक से नीचे गिर गया। उक्त घटना की जानकारी लोगों को पता चलते ही  उन्होंने गजानन को बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। उपचार पश्चात उसे दूसरे दिन छुट्टी दे दी गई।  वन विभाग के अधिकारियों ने उसके घर पहुंच कर पंचनामा किया।
पीड़ित को अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here