TATR के मोहर्ली बफर के 40 गाईड का अंग्रेजी प्रशिक्षण शुरू

0
551

चंद्रपूर :
विश्व प्रसिद्ध ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के मोहर्ली वनपरिक्षेत्र अधिकारी संतोष थिपे की पहल पर 40 पर्यटक गाईड को अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि पर्यटक गाइडों को अंग्रेजी भाषा की कोई समस्या न हो। इसमें विकास तायडे, आदित्य कोमलवार, विकास बततुलवार के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मोहर्ली बफर क्षेत्र के जूनोना, आगरझरी, देवाडा और अडेगांव प्रवेशद्वार के गाइड और नाईट सफारी के महिला गाइड भी प्रशिक्षण मे शामिल हैं।
मोहर्ली बफर वनपरिक्षेत्र अधिकारी संतोष थिपे ने देखा कि अंग्रेजी भाषा की कमी के कारण सैलानियो के साथ अंग्रेजी भाषा मे संवाद करते समय पर्यटक गाइडों को चुप रहना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए रोज दोपहर एक घंटे के लिए अंग्रेजी भाषा का  प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई है।
इस प्रशिक्षण से उनका मनोबल बढेगा और सैलानियो को अंग्रेजी भाषा में जानकारी प्रदान करने में मदद होगी।
ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्पाचे क्षेत्र संचालक डॉ. जितेंद्र रामगावकर  एवं बफर उपसंचालक कुशाग्र पाठक से प्रेरित यह प्रयोग किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here