चंद्रपूर: गुटकाला वार्ड में महेश बोबडे के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग का रेस्क्यू प्रयास जारी

0
198

चंद्रपूर (मोहम्मद सुलेमान बेग ) :
चंद्रपूर शहर के गुटकाला वार्ड, दीक्षित हॉस्पिटल के पास महेश बोबडे के घर में तेंदुआ घुस आया। मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ बिनबा चौक स्थित महेश बोबडे के घर में घुसते समय कंपाउंड की लोहे की सलाखों से घायल हो गया और सुबह चार बजे से वहीं बैठा है।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के लोग जुट गए हैं, जिससे भीड़ को नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए दो डॉट लगाए गए हैं, लेकिन वह अभी तक काबू में नहीं आया है।
अनुमान है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में सुबह चार बजे के आसपास बिनबा गेट से घर में घुसा, क्योंकि वडगांव क्षेत्र में कल तेंदुए को देखा गया था। छह घंटे से अधिक समय बीत चुका है, और उसे अभी तक बंदी नहीं बनाया जा सका है। खबर लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here