केळझर वनक्षेत्र में वाघ के हमले में चरवाहे की मौत, वन विभाग ने तत्काल सहायता प्रदान की

0
218

जिला प्रतिनिधी (यश कायरकर):
केळझर वनक्षेत्र के चिचपाल्ली उपक्षेत्र में 9 अगस्त को वाघ के हमले में एक चरवाहे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गणपत लक्ष्मण मराठे (उम्र 60 वर्ष) के रूप में की गई है। यह घटना तब सामने आई जब चरवाहा देर शाम तक घर वापस नहीं आया। इसके बाद, 10 अगस्त को सुबह वन विभाग ने खोज अभियान चलाया और उसका शव जंगल में मिला।

घटना स्थल पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा। मृतक की पत्नी को तत्काल 30,000 रुपये की सहायता राशि वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रियंका आर. वेलमे द्वारा प्रदान की गई।

इस मौके पर पि.डब्लू. पडवे (क्षेत्र सहायक, केळझर), पि.डी. खनके (क्षेत्र सहायक, महादवाडी), उमेशसिंह झिरे (संजीवन पर्यावरण संस्था), मूल एम.आर. वाघमारे (वनरक्षक, सांडाळा), आर.जे. गुरनुले (वनरक्षक, जानाळा), शितल बेंदले (वनरक्षक, सुशी), स्वप्नील आक्केवार और मृतक के कई रिश्तेदार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here