वन विभाग की सफल कारवाई: दो बड़े बाघों को दो दिनो मे पकड़ा गया, मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाया

0
1070

(ब्रह्मपुरी वनविभाग के अवलगांव में ही पकडा.)

यश कायरकर (जिल्हा प्रतिनिधी):

ब्रह्मपुरी वनविभाग ब्रह्मपुरी के अंतर्गत आने वाले दक्षिण ब्रह्मपुरी वनपरिक्षेत्र के अवलगांव ऊपक्षेत्र के हलदा बिट, कक्ष क्र. ११६८ में एक २ से २ १/२ साल उम्र की बाघिन को वनविभाग ने कल 5 नोव्हेंबर 2023 को श्याम 4 बजे के करीब पकड़ा गया था, और आज सुबह इस क्षेत्र में करीबन 8:00 बजे उसके साथी नर बाघ को भी पकड़ा गया।
ज्ञात होगा पिछले हफ्ते लगातार तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान बाघ के हमले में गई थी। २९ अक्टूबर २०२३ को पलसगांव वनक्षेत्र के बेलारा में एक चरवाहे को बाघ ने मार गिराया था और फिर दूसरे दिन खडसंगी वन परिक्षेत्र में वाघ हमले में फिर से एक किसान की मौत हुई थी।
और फिर  एक १ नवंबर को  ब्रह्मपुरी वनविभाग के अवलगांव उपक्षेत्र के हलदा बीट के कंपार्टमेंट नं.११६८ में खेत में धान की कटाई  का काम करते वक्त हलदा गांव कि सायत्राबाई नामदेव कामडी (७०) नामक महिला को बुधवार को बाघ ने मारा था। और वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप लगाए जाने पर उक्त हलदा की घटना में बाघ के दो बड़े शावक  लिप्त होने की जानकारी हासिल हुई थी।
इसके बाद में तभी से ब्रम्हपुरी वन ब्रह्मपुरी के वन कर्मचारी अपने परिवार से दूर हुए इन दो बड़े छावकों को पकड़ने  के लिए उनकी हरकतों पर नजर गड़ाए बैठे थे।  उसी के चलते कल दो से ढाई साल उम्र की एक बाघिन के लोकेशन की जानकारी मिलते ही शाम को 4 बजे बेहोश कर पकड़ा गया और आज सुबह 8:00 बजे फिर से इसी क्षेत्र में उसके एक साथी नर बाघ जिसकी उम्र  लगभग दो से ढाई साल है उसको भी पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।
इन दोनों बाघों को पकड़ना इसलिए जरूरी था ताकि वे दोबारा परिसर में कोई अप्रिय घटना अंजाम देकर मानव-वन्यजीव संघर्ष को न बढ़ा दें.
जिसके तहत आज इन दोनों बाघों के पकड़े जाने से वन विभाग और वहां के लोगों ने राहत की सांस ली है।

डॉ. आर. एस. खोब्रागडे, पशुवैद्यकीय अधिकारी (वन्यजीव) ताडोबा अंधारी. व्याघ्र प्रकल्प चंद्रपूर तथा आर.आर. टी. प्रमख  ए.सी. मराठे, पोलीस नाईक (शुटर) ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प चंद्रपूर,  राकेश आहूजा बायोलॉजिस्ट ,वनविभाग ब्रम्हपुरी इस टीम ने इसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया और सफलता पुर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।  इसे भी बाद में टी.टी.सी. चंद्रपुर ले जाया गया।
यह कार्यवाही शेंडे वनपरिक्षेत्र अधिकारी (प्रादे.) दक्षिण ब्रम्हपुरी, मार्गदर्शन में किया गया। आर आर टी सदस्य दिपेश. डि.टेंभुर्णे  योगेश. डि.लाकडे, गुरुनानक वि. ढोरे, वसीम.ऐन.शेख ,विकाश.एस.ताजने, प्रफुल.एन.वाटगुरे,ए. डी. कोरपे आर.आर. टी. वाहनचालक, ए. एम. दांडेकर, आर.आर.टी.वाहन चालक, नुर अली सय्यद, जय सहारे आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here