तोरगांव में बाघ के हमले में महिला की मौत

0
486

चंद्रपूर : खेत में काम कर रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर मार गिराया । उक्त घटना 3 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे की है।
मृतक महिला का नाम जयबाई तुकाराम टोंडारे उम्र 55 वर्ष है।
ब्रम्हापुरी तालुका के तोरगांव बुज की रहने वाली जयबाई टोंडारे  गांव से करीब 1 किमी दूरी पर एक खेत काम कर रही थी।
तभी अचानक बाघ ने हमला कर मार गिराया।  उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्रम्हापुरी वन प्रमंडल के उत्तर वनपरिक्षेत्र अधिकारी महेश गायकवाड, क्षेत्र सहाय्यक मिलिंद सेमस्कर, वनरक्षक कागने एवं पोलिस व वनविभागाचे कर्मचारी  घटनास्थल पर दाखिल हुए और मौका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्रम्हापुरी के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।  मृतकों के परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए तुरंत मदद की गई। आगे की जाचं वनविभाग की ओर से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here