बाघ के हमले में एक इसम की मौत

0
590

ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्पा के तहत मोहर्ली गांव के निकट कक्ष क्र. 874 मोहर्ली 1 के वन क्षेत्र में एक बाघ ने एक इसम पर हमला कर उसे मार डाला.

मृतक की पहचान मोहर्ली गाँवका निवासी 65 वर्षीय पीतांबर गोदरू तोरे के रूप में हुई है। वह हमेशा की तरह बांस लाने के लिए 08 नवंबर, 2021 को अकेले जंगल में गया था। घर वापस न आनेसे परिवार वाले चिंतित हुए और अगले ही दिन सुबह 09 नवंबर 2021 को वन विभाग के कर्मचारियों साथ ग्रामीणों ने की तलाश करने जंगल गए तो उन्हें पितांबर गोदरु तोरे का शव मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीतांबर गोदरू तोरे जब जंगल के कच्चे रास्तो से अपने सिर पर बांस का भार ढो रहा था। तभी अचानक पीछे से बाघने आकर हमला किया।
मृतक पीतांबर के बाए पैर पर गम्भीर चोटे है।
अंतिम विधि के लिए उनके परिवार के अतुल तोरे को वन विभाग की ओर से तत्काल 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी गयी।

मौका पंचनामा करने दुर्गापुर पोलिस स्थाना के पोलीस निरीक्षण धुले साहेब और पुलिस स्टॉप पी .एस.आई. कुशल खेडेकर, अशोक मंजुलकर, जयसिंह जाधव, पुलिस कांस्टेबल संदीप दुर्योधन, योगेश्वर कालसर्पे, चालक राजू, वन विभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी मून, क्षेत्र सहाय्यक व्ही. मालेलवार और वन कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here